JDU ने बीजेपी से उभरे मतभेदों के बीच दी सफाई, हम एनडीए के साथ

पटना
 जेडीयू की राज्य कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के बाद पार्टी के सीनियर लीडर और नीतीश कुमार के करीबी ललन सिंह  ने कहा कि, हम (भाजपा के नेतृत्व वाले) एनडीए के साथ हैं। उन्होंने उन अफवाहों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा जा रहा था, जेडीयू और बीजेपी का रिश्ता टूट सकता है। भाजपा  और जनता दल यूनाइटेड के बीच दरार की खबरों के बीच, बिहार के सत्तारूढ़ गठबंधन के वरिष्ठ सदस्य वशिष्ठ नारायण सिंह के इस्तीफे से साफ हो गया कि, पार्टी के अंदर सब कुछ सही नहीं चल रहा है।आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को ब्लैकमेलर और सौदेबाज कहा है। राजीव रंजन उर्फ़ ललन सिंह ने कहा, मीडिया में कई तरह की अटकलें हैं।नीतीश कुमार जी के बारे में कभी कोई कहीं भेज दे रहा हैं कभी कोई कहीं भेज दे रहा है, लेकिन हम लोग साफ कर देना चाहते हैं कि जदयू मजबूती से एनडीए में हैं और आगे भी गठबंधन रहेगा। 

ललन सिंह ने कहा कि पार्टी की बैठक में स्वीकार किया गया कि भले पार्टी की सीटें कम हुई हैं, लेकिन जनाधार कम नहीं हुआ हैं और इससे पार्टी हतोत्साहित नहीं है।'उमेश कुशवाहा को सर्वसम्मति से पार्टी की राज्य इकाई का प्रमुख चुना गया'
ललन सिंह ने यह भी पुष्टि की कि वरिष्ठ नेता उमेश कुशवाहा को सर्वसम्मति से पार्टी की राज्य इकाई का प्रमुख चुना गया है। जेडीयू नीतीश कुमार के सात चुनावी वादों को पूरा करने के लिए काम करेगी। उमेश कुशवाहा को प्रेसिडेंट बनाए जाने से यह साफ है कि पार्टी अपने आधारभूत कुर्मी-कुशवाहा समीकरण को मज़बूत करना चाहती है। उमेश कुशवाहा ने उपेंद्र कुशवाहा को पराजित कर विधानसभा में प्रवेश किया था। 

माना जा रहा है कि वो नीतीश कुमार की पसंद हैं।जेडीयू में चल रही इस खींचतान पर आरजेडी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव  ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्हें ब्लैकमेलर और सौदेबाज तक कह दिया। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार जिसके साथ रहे उसी को धोखा देकर अपनी सत्ता की भूख मिटाते रहे हैं। बिहार का जनमत एनडीए सरकार के खिलाफ आया है और यहां मध्याविधि चुनाव होना तय है। उन्होंने नीतीश कुमार के लिए एक तरह से समझौते के सभी दरबाजों को बंद ही रहने की ओर इशारा कर दिया है।तेजस्वी ने कहा , नीतीश कुमार सौदेबाज हैं, ब्लैकमेलर हैं। वह नेता नहीं हैं। वह लोगों के लिए भी नहीं हैं, वह सिर्फ खुद के लिए हैं। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर आप नीतीश कुमार के इतिहास पर नजर डालें तो जॉर्ज फर्नांडिस, दिग्विजय सिंह लेकर किसे धोखा नहीं दिया। हमारी पार्टी को भी धोखा दिया वह पिछले दरबाजे से आए और आकर अपनी सत्ता की प्यास बुझाते रहे। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए सरकार के खिलाफ वोट दिया है। उनके नेतृत्व में बिहार का विनाश हुआ है।

Source : Agency

13 + 14 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]